रोहित शर्मा का तूफान! 23 गेंद में फिफ्टी, मुंबई का ऐतिहासिक रनचेज

आईपीएल में एक बार फिर रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर लिया।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने 224 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया। इससे पहले टीम का सबसे बड़ा रन चेज 219 रन था, जो 2021 में चेन्नई के खिलाफ आया था।

इस जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उनका सबसे तेज अर्धशतक 25 गेंदों में आया था, जो उन्होंने 2015 के फाइनल में बनाया था

रोहित ने इस पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। वे अब कोलकाता के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उनके नाम इस टीम के खिलाफ कुल 1161 रन दर्ज हो गए हैं।

इतना ही नहीं, रोहित ने आईपीएल में 50वीं बार 50+ स्कोर बनाने का भी कारनामा किया। इस लिस्ट में वे चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में टॉप पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 72 बार 50+ स्कोर है। उनके बाद डेविड वॉर्नर (66) और शिखर धवन (53) का नंबर आता है।

मैच में अजिंक्य रहाणे ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई के खिलाफ छठी बार 50+ स्कोर बनाया। वे इस लिस्ट में क्रिस गेल और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गए हैं।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद आईपीएल के पहले मैच में जीत दर्ज की। इससे पहले टीम ने 2012 में अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी।

मुंबई की इस जीत ने यह साफ कर दिया कि टीम इस सीजन में खिताब की प्रबल दावेदार है और रोहित शर्मा का फॉर्म विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी बन चुका है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel