तमिलनाडु में विजय का जलवा?

तमिलनाडु की राजनीति में हमेशा से सिनेमा का गहरा और जादुई असर दिखा है. एमजी रामचंद्रन (MGR) से लेकर ‘अम्मा’ यानी जे. जयललिता और ‘कलैनार’ एम. करुणानिधि तक, रूपहले पर्दे के सितारे इस राज्य की सत्ता के सिरमौर बने. अब 2026 के विधानसभा चुनाव में सिनेमा की दुनिया का एक नया नाम पूरी ताकत के साथ इस सियासी अखाड़े में गूंज रहा है. वह नाम है तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और थलपति के नाम से मशहूर जोसेफ विजय का, जिनकी पार्टी ने राज्य की 234 विधानसभा सीटों पर आ रहे रुझानों में 106 सीटों पर बढ़त बना रखी है. इन शुरुआती रुझानों ने जो कहानी बयां की है, वह बेहद दिलचस्प है. ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या अपनी नई पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के जरिए विजय सच में तमिलनाडु के अगले ‘थलपति’ यानी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं या यह आखिरी वक्त में नतीजे उलट हो सकते हैं? आइए समझते हैं कि मतगणना के ये रुझान किस ओर इशारा कर कर रहे हैं?

Tamil Nadu Election Result 2026 Trends TVK Thalapathy Vijay Wave Indication ECI Results Tamil Nadu Election Result 2026: क्या तमिलनाडु के 'थलपति' बनेंगे विजय, रुझानों में दिख रही 'आंधी' क्या कर रही इशारा?

4 मई की सुबह तमिलनाडु में जब पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई तो विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने शानदार शुरुआत की और कई जगहों पर बढ़त बनाई. इस खबर ने विजय के समर्थकों में उत्साह की जबर्दस्त लहर दौड़ा दी. वहीं, ईवीएम (EVM) खुलने के बाद सत्ताधारी पार्टी डीएमके (DMK) ने तेजी से वापसी की. हालांकि, सुबह 10 बजे तक रुझान तेजी से बदल गए. अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, विजय की पार्टी टीवीके 106 सीटों पर आगे चल रही है तो मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाला डीएमके गठबंधन 50 सीटों पर बढ़त बनाकर तीसरे पायदान पर खिसक चुका है. इसके अलावा 76 सीटों पर बढ़त के साथ एआईडीएमके दूसरे पायदान पर बना हुआ है.

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel