पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से परसा गांव में 100 अमरूद के पौधों वाला फलदार गार्डन विकसित किया गया है। अदाणी समूह की सीएसआर पहल के तहत स्थापित इस गार्डन में वीएनआर वी-1 किस्म के अमरूद के पौधे लगाए गए हैं, जो लगभग छह महीने में फल देने लगते हैं। इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी के अवसर मिलने की उम्मीद है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने गार्डन के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली पहल बताया।

इसके अलावा सीएसआर टीम द्वारा 3 और 4 जून को आसपास के गांवों में 5,000 फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना, पोषण सुरक्षा बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना है।
परियोजना प्रबंधन ने बताया कि पौधों और फलों की प्रजातियों का चयन स्थानीय जलवायु एवं भूमि की प्रकृति को ध्यान में रखकर किया गया है। कार्यक्रम में पर्यावरण, सीएसआर, उद्यानिकी, खनन और प्रशासनिक विभागों ने संयुक्त रूप से भागीदारी निभाई। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए दीर्घकालिक आर्थिक अवसर तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





