Excise Department Transfers: आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शराब दुकानों में ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों और जांच के बाद सोमवार को यह कार्रवाई की गई। वाणिज्य (आबकारी) विभाग के अवर सचिव कैप्टन कश्यप के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों के आबकारी अधिकारियों और उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

जारी आदेश के तहत कार्यालय आबकारी उपायुक्त रायपुर के प्रभारी राजेश शर्मा को हटाकर सहायक आयुक्त, राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। वहीं, मुख्यालय में कार्यरत प्रवीण वर्मा को रायपुर जिले का नया प्रभारी उपायुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा जेबा खान को बालोद, अजय सिंह धुर्वे को कबीरधाम से संभागीय उड़नदस्ता बिलासपुर, रलेश मरावी को बस्तर से सक्ती, नितिन कुमार शुक्ला को सक्ती से मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, दीप मसिह को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता रायपुर, सीआर साहू को दुर्ग से खैरागढ़-गंडई-छुईखदान तथा नीलिमा विश्वकर्मा और सविता चानी सहित कई अन्य अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

सरकार की इस कार्रवाई को आबकारी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और शराब दुकानों में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्टन कश्यप के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों के आबकारी अधिकारियों और उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.