Sugghar Chhattisgarh Campaign: जल्द शुरू होगा ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान, घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान जल्द ही प्रारंभ होने जा रही है। इस अभियान के तहत शासन की 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की शुरुआत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में की जाएगी।

मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों से अब तक की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि शासन की किसी भी जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचने से न छूटे।

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक- सीएम साय

बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की रूपरेखा, क्रियान्वयन प्रक्रिया और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। बताया गया कि अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एकीकृत रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel