VHP President Interview: ‘न वजीर बचेगा, न राजा…’ राम मंदिर विवाद पर विहिप अध्यक्ष का बड़ा बयान

रायपुर: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान में हेरफेर के आरोपों को लेकर मचे घमासान के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बेहद कड़ा और बेबाक बयान दिया है।एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने साफ किया कि संगठन इस मामले में किसी भी स्तर की लीपापोती के पक्ष में बिल्कुल नहीं है।

विहिप अध्यक्ष ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की टाइमिंग से लेकर एफआईआर और ‘निचले स्तर के कर्मचारियों’ को बलि का बकरा बनाए जाने जैसे तीखे सवालों का दो-टूक जवाब दिया।

उन्होंने कहा”इस मामले में जांच का दायरा बेहद व्यापक है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी। इसमें न कोई वजीर बचेगा और न ही कोई राजा। सबके आचरण की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को जेल की कोठरी में जाना ही होगा।”

राम मंदिर से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम और विवाद पर अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि इस पूरे प्रकरण से राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा, “हम सब लोगों की अनुभूति एक सी ही है। हमें इस पूरे विवाद से गहरा दुख और कष्ट हुआ है, हम बेहद आहत हुए हैं।”

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel