राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने एक बार फिर अपने खेल का कमाल दिखाया है. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर जीतकर भारत को वेटलिफ्टिंग में चौथा मेडल मिला. ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने तीसरे प्रयास में स्नैच श्रेणी में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क श्रेणी में 111 किलो उठाकर…
![]()
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को महिला 53 किलोग्राम वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत की ज्ञानेश्वरी यादव ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चालू राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का वेटलिफ्टिंग में यह चौथा पदक है जिससे भारतीय खेमे में जश्न का माहौल है।
ज्ञानेश्वरी ने जीता एक और मेडल
ज्ञानेश्वरी से पहले भी भारतीय भारोत्तोलकों ने पोडियम पर अपनी जगह पक्की की थी। भारत के लिए स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। वहीं पुरुषों के वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला, जहां ऋषिकांत सिंह (60 किग्रा) और मुथुपंडी राजा (65 किग्रा) ने अपने-अपने वर्गों में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





