Maharashtra Building Collapse: मुंबई : महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, ठाणे जिले के भिवंडी में इमारत का हिस्सा भरभराकर दह गया। जिस हादसे में 6 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है साथ ही अब भी कई लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है। नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड में एक चार मंजिला कोहिनूर इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड में एक चार मंजिला कोहिनूर इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू के लिए पुलिस, नगर निगम और एनडीआरएफ (एडीआरएफ) की टीम घटना स्थल पर पहुंची, जहां रेस्क्यु ऑपरेशन जारी है।

बताया कि यह नारपोली के भंडारी कंपाउंड स्थित कोहिनूर इमारत है। नगर निगम ने पहले ही इस इमारत को ‘सी-कैटेगरी’ (बेहद खतरनाक और जर्जर) घोषित कर दिया था, जिसके बाद इसे खाली करा लिया गया था।हालांकि, इमारत खाली होने के बावजूद इसके ग्राउंड फ्लोर पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे।
NDRF ने महिला को सुरक्षित निकाला बाहर
राहत और बचाव कार्य के बीच एनडीआरएफ (एनडीआरएफ) की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। मलबे के नीचे से एक महिला को जीवित और सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। महिला को तुरंत इलाज के लिए पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.




