Adani Foundation Vision Care: अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के 4 हजार ग्रामीण लाभान्वित

रायगढ़,। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत प्लांट के परिधीय क्षेत्रों और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। “स्पष्ट दृष्टि, बेहतर भविष्य” थीम के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और विशेष रूप से महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को समय पर जांच, परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना था।

यह अभियान 15 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक विज़न केयर संस्था के माध्यम से संचालित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ से पूर्व अनुमति के बाद शुरू हुए अभियान की शुरुआत ग्राम बरपाली से हुई। इसके बाद बड़े भंडार, छोटे भंडार, सरवानी, बुनगा, टपरदा, सूपा, कोटमरा, जतरी, काशीचुवा, कलमा, चंदली, रैबार, चिखली, उच्चभित्ति, उसरौत, गोर्रा सहित 41 गांवों में चरणबद्ध तरीके से नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए।

4 हजार ग्रामीणों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच

अभियान के दौरान कुल 4,000 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। इनमें 2,205 पुरुष और 1,795 महिलाएं शामिल रहीं। अभियान में वयस्कों और वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया गया।

नेत्र जांच के बाद 1,939 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं जुलाई और अगस्त के दौरान 695 चश्मों की बुकिंग की गई थी। इनमें से 500 चश्मे वितरित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 195 चश्मों का वितरण सितंबर के अंत तक पूरा किए जाने की योजना है।

985 लोगों में मिली नेत्र संबंधी समस्या

शिविरों के दौरान जांच में 985 लोगों में मोतियाबिंद, रिफ्रैक्टिव एरर और अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान की गई। इन लोगों को आगे की विस्तृत जांच और आवश्यक उपचार के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ एवं मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है।

इस पहल के जरिए ग्रामीणों को शुरुआती स्तर पर आंखों से जुड़ी समस्याओं की पहचान कराने के साथ उन्हें आगे के उपचार के लिए उचित चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

दूसरे वर्ष में 4 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा कार्यक्रम

विज़न केयर अभियान अदाणी फाउंडेशन के वार्षिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का हिस्सा है। इस पहल का यह दूसरा वर्ष रहा। पिछले वर्ष कार्यक्रम के माध्यम से 2,000 ग्रामीणों और 2,000 स्कूली छात्रों को लाभ मिला था।

इस वर्ष कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्रामीण समुदाय पर ध्यान केंद्रित करते हुए 4,000 लोगों तक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच को प्राथमिकता दी गई।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मिला सहयोग

अभियान के दौरान विभिन्न गांवों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग मिला। ग्राम बरपाली के सरपंच संजय मैत्री, बड़े भंडार के सरपंच ओम प्रकाश गुप्ता, बुनगा के सरपंच वेद प्रकाश साहू सहित कई गांवों के सरपंच, उपसरपंच और स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिविरों में मौजूद रहे।

उन्होंने ग्रामीणों को शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच कराने के लिए प्रेरित किया और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।

76 वर्षीय किसान ने साझा किया अनुभव

ग्राम बरपाली के 76 वर्षीय किसान हरिराम भारती ने शिविर को अपने लिए उम्मीद की नई किरण बताया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से उनकी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही थी, जिसके कारण खेती और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती थी।

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में उनकी समस्या की पहचान हुई और उन्हें आवश्यक परामर्श मिला। उन्होंने कहा कि शिविर से उन्हें अपनी दृष्टि में सुधार की उम्मीद मिली है।

स्वास्थ्य और जीवन गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में पहल

अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है।

विज़न केयर कार्यक्रम इसी प्रयास का हिस्सा है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को समय पर नेत्र जांच, चिकित्सकीय परामर्श, चश्मा और जरूरत के अनुसार उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों की दृष्टि और जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...