CG Mahatari Murti Vivad: महतारी प्रतिमा विवाद में अमित बघेल समेत तीन कांग्रेस नेताओं को मिली जमानत

CG Mahatari Murti Vivad: रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के प्रमुख नेताओं अमित बघेल, अजय यादव और दिनेश वर्मा को देश की शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) से बहुत बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने तीनों ही नेताओं की नियमित जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है।

 

जानिए क्या है मूर्ति विवाद? 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की गई थी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। हंगामे के बाद छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति दोबारा स्थापित कर दी गई। पुलिस ने मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसने नशे में मूर्ति तोड़ी थी। परिजनों के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। सेंद्री और रांची में इलाज हुआ था।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.

यह भी देखें...