Chhattisgarh Flight Emergency: हवा में विमान का इंजन फेल, बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; 54 यात्री थे सवार

बिलासपुर। बिलासपुर से दिल्ली जा रहे अलायंस एयर के विमान में शुक्रवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। विमान का एक इंजन फेल होने की जानकारी सामने आने के बाद पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान में क्रू सदस्यों समेत कुल 54 यात्री सवार थे।

हवा में विमान का इंजन फेल : बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी  लैंडिंग, 54 यात्री थे सवार - Lalluram

जानकारी के मुताबिक, विमान में तकनीकी खराबी मेरठ के आसपास महसूस हुई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने ATC को इसकी सूचना दी। इसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई और विमान को सुरक्षित उतारने की तैयारी की गई।

बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रहा था विमान

अलायंस एयर का विमान शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था। प्रयागराज पहुंचने के बाद विमान ने करीब 12:33 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी

दिल्ली की ओर जाते समय मेरठ के आसपास विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने स्थिति को संभालते हुए ATC से समन्वय किया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की।

विमान दोपहर करीब 2:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ।

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद सभी 54 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। पायलट की सूझबूझ और ATC के समन्वय से बड़ी दुर्घटना टल गई।

DGCA ने दिए जांच के आदेश

घटना को गंभीरता से लेते हुए विमानन नियामक DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी किस वजह से आई और इंजन फेल होने के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

फिलहाल विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद विमान की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel

यह भी देखें...