काराकोरम रेंज में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के ब्रॉड पीक पर हुए भीषण हिमस्खलन में दुनिया भर में मशहूर नेपाली पर्वतारोही निर्मल ‘निम्सदाई’ पुर्जा (43) समेत 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। यह हादसा गुरुवार दोपहर को हुआ, जब पुर्जा अपनी टीम को लीड करते हुए ब्रॉड पीक फतह करने निकले थे। इसी दौरान अचानक हिमस्खलन हुआ और 10 सदस्यीय टीम से संपर्क पूरी तरह टूट गया। इस दल में नेपाल के 6 क्लाइंबर शामिल थे।
![]()
कौन थे निर्मल पुर्जा?
ऐतिहासिक रिकॉर्ड: निर्मल पुर्जा 2019 में उस वक्त वैश्विक स्तर पर चर्चा में आए थे, जब उन्होंने 8,000 मीटर से ऊंची दुनिया की सभी 14 चोटियों को मात्र 6 महीने से थोड़ा ज्यादा समय में फतह करने का अद्भुत कारनामा किया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड किम चांग-हो के नाम दर्ज था।
फिल्म का निर्माण: उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ’14 पीक्स: नथिंग इज इंपॉसिबल’ नाम से एक चर्चित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बन चुकी है।
अंतर्राष्ट्रीय दल: इस अभियान में नेपाल के अलावा पाकिस्तान, ओमान, अमेरिका और चीन से भी एक-एक क्लाइंबर टीम का हिस्सा थे।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





