नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर किए गए विरोध-प्रदर्शन की आड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूचिका सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है। इस नए वीडियो में रूचिका सिंह पूरे देश से माफी मांगती नजर आ रही है।
रूचिका सिंह अपने नए वीडियो में कहती है, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो कुछ भी किया वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत सी बुरी बातें कही हैं।’ रूचिका ने इसे अपनी ‘पहली और आखिरी गलती’ बताते हुए कहा, ‘मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे बहुत शर्म आ रही है। मैं खुद को देख भी नहीं सकती। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।’
रूचिका सिंह का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रूचिका सिंह टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही है और वह हाथ जोड़कर पूरे देश के लोगों से माफी मांगते हुए सुनाई दे रही है।

सुप्रीम कोर्ट की वकील ने दर्ज कराई थी FIR
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में युवती की उम्र 25 साल बताई गई थी। नोएडा पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर कई गंभीर धाराओं में युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





