सेवा की मिसाल, साजिश का शिकार!

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस ने पद्मश्री से सम्मानित समाज सेविका फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फूलबासन बाई यादव को तीनों आरोपियों ने राजनांदगांव जिले से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित सुकुलदैहान गांव में उनके घर से अगवा कर लिया था। लेकिन पुलिस ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर रुटीन जांच के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ लिया।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच के अनुसार सुबह लगभग 10.30 बजे बेमेतरा निवासी खुशबू साहू नाम की महिला अपने दो साथियों के साथ सुकुलदैहान गांव स्थित फूलबासन के घर पहुंची। महिला ने घर के बाहर खड़ी एक कार में बैठी दिव्यांग महिला के साथ सेल्फी लेने के बहाने फूलबासन बाई यादव को बाहर बुलाया और उन्हें गाड़ी में बिठा लिया। जैसे ही वह गाड़ी में बैठीं, दरवाजे बंद कर दिए गए और कार तेजी से आगे बढ़ गई।

Phoolbasan Bai Yadav

कुछ दूरी तय करने के बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर उनके हाथ बांध दिए और कपड़े से उनका मुंह बंद कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इसी बीच, खैरागढ़ सड़क पर चिखली पुलिस चौकी के पास नियमित जांच कर रही ट्रैफिक पुलिस की एक टीम ने कार को रोक लिया। उन्होंने बताया कि हाथ और मुंह बंधे हुए महिला को देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर यह दावा करके पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की कि वह मिर्गी की मरीज है, लेकिन पुलिसकर्मियों में से एक ने यादव को पहचान लिया। बाद में पुरुष वाहन चालक सहित तीनों आरोपियों को पुलिस चौकी लाया गया और बाद में सुकुलदैहान पुलिस चौकी में पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया।

  • पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश
  • दिव्यांग के साथ सेल्फी लेने के लिए कार के पास बुलाया था
  • रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस को शक हुआ तो की कार्रवाई
  • पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel