‘रामायणम्’ रिलीज डेट: दिवाली से एक हफ्ते पहले आ सकती है रणबीर कपूर की फिल्‍म! OTT से 450Cr की डील

‘रामायणम्’ के मेकर्स ने एक मास्टरस्ट्रोक चला है। खबर है कि यह फिल्म अब दिवाली से एक हफ्ते पहले रिलीज हो सकती है। 30 अक्टूबर के आसपास यह सिनेमाघरों में आ सकती है। इसका कारण भी सामने आया है। वहीं, 450 करोड़ की ओटीटी डील भी चर्चा में है।नमित मल्होत्रा की ₹4,000 हजार करोड़ी ‘रामायणम्’ जहां एक तरफ अपनी मोटी ओटीटी डील के कारण सुर्खियों में है, वहीं, दूसरी ओर अब इसे दिवाली से पहले रिलीज किए जाने की खबरें आ रही हैं। ‘रामायणम्: पार्ट 1’ दिवाली के मौके पर 6 नवंबर 2026 को रिलीज होनी थी, पर अब कहा जा रहा है कि मेकर्स इसे एक हफ्ते पहले रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। ऐसा करके मेकर्स अब एक ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेलने की तैयारी कर रहे हैं और पूरी तरह कमर कस चुके हैं। उधर, ‘रामायणम्’ को अब तक की सबसे तगड़ी OTT डील मिली है।

‘रामायणम्’ को लेकर मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक

बता दें कि फिल्म में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले यश ने भी ‘सिनेमाकॉन’ में हिंट दिया था कि फिल्म अक्टूबर के आखिर में रिलीज हो सकती है, और अब इसकी नई रिलीज डेट भी सामने आई है। ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा और यश प्रोड्यूस किया है, जबकि नितेश तिवारी डायरेक्टर हैं। फिल्म की कास्ट काफी तगड़ी है और मेकर्स ‘रामायणम्’ को ग्लोबल लेवल पर ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते। इसकी शुरुआत फिल्म की एक हफ्ते एडवांस रिलीज डेट और ओटीटी डील से हो चुकी है।

 

ramayana release date and ott rights deal

दिवाली से एक हफ्ते पहले रिलीज होगी ‘रामायणम्’, ये है वजह

‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नमित मल्होत्रा ‘रामायणम्: पार्ट 1’ को दिवाली से एक हफ्ते पहले रिलीज कर सकते हैं। यानी यह 30 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो सकती है। एक सोर्स ने बताया, ‘नमित मल्होत्रा चाहते हैं कि दिवाली से पहले फिल्म अपनी जगह स्थापित कर ले, पैर जमा ले। वह चाहते हैं कि फिल्म की चर्चा हर जगह फैले, ताकि दूसरे हफ्ते में फिल्म का बिजनेस चरम पर पहुंच जाए। वह न सिर्फ दिवाली से पहले ‘रामायणम्’ रिलीज करके, बल्कि त्योहारों के चलते दूसरे हफ्ते में पहले हफ्ते से भी ज्यादा कमाई करके फिल्म जगत में नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं। फिल्म को एक हफ्ते पहले रिलीज करने पर बातचीत चल रही है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।’

450 करोड़ की OTT डील पर चल रही बात

सोर्स ने यह भी बताया कि ‘रामायणम्: पार्ट 1’ की नई रिलीज डेट का ऐलान एक बार फिल्म की डिस्ट्रिब्यूशन डील लॉक होने पर किया जाएगा। फिलहाल,मेकर्स टॉप डिस्ट्रिब्यूटर्स ने फिल्म के लिए 450 करोड़ रुपये की डील पर बात कर रहे हैं। वो इस पर भी विचार कर रहे हैं कि ‘रामायणम्’ को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचा जाए।

‘रामायणम्’ के हिंदी राइट्स के लिए मांगे 450 करोड़

‘वैराइटी इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नमित मल्होत्रा ‘रामायणम्’ के दोनों पार्ट्स को बेचने के लिए बड़े-बड़े डिस्ट्रिब्यूटर्स से बात कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के सिर्फ हिंदी थिएट्रिकल राइट्स को बेचने के लिए ही 450 करोड़ रुपये की मोटी रकम मांगी है। ट्रेड एनालिस्टों के मानना है कि अगर फिल्म के लिए हिंदी राइट्स के लिए 300-400 करोड़ रुपये में भी डील हो जाती है, तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया बेंचमार्क स्थापित कर देगी। फिलहाल, यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की ‘किंग’ के पास है, जिसके हिंदी राइट्स कथित तौर पर 250 करोड़ रुपये में बिके हैं।

1000 करोड़ रुपये कमाने की प्लानिंग, ठुकरा चुके 700 Cr की डील

उधर, ‘रामायणम्’ के मेकर्स सिर्फ थिएट्रिकल ही नहीं, बल्कि डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स बेचकर भी मोटी कमाई करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वैसे, बता दें कि अप्रैल 2026 में ही नमित मल्होत्रा को ‘रामायणम्’ के दोनों पार्ट्स के लिए नेटफ्लिक्स से 700 करोड़ रुपये की डील मिली थी, पर उसे उन्होंने ठुकरा दिया था। वह चाहते थे कि फिल्म के लिए 1000 करोड़ रुपये की डील मिले। फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है, ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि वो पूरा मुनाफा कमाएं। एक सोर्स ने तब ‘बॉलीवुड हंगामा’ को बताया था कि नमित मल्होत्रा OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से 1,000 करोड़ रुपये की डील की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे 3,000 करोड़ रुपये अन्य सोर्सेस और फिल्म की ग्लोबल रिलीज से रिकवर हो जाएं।

‘रामायणम्’ की कास्ट

‘रामायणम्’ की कास्ट की बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, इंदिरा कृष्णन, अरुण गोविल, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर, रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह समेत कई और एक्टर्स हैं।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel