दिल्ली. ED Raids Former CM Vijayan’s House in Kerala केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन (Keralam Former Chief Minister Pinarayi Vijayan) के घर बुधवार को छापेमारी करने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर CPI समर्थकों ने हमला कर दिया। Raid की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में CPI समर्थक घर के बाहर जुट गए। ED टीम के बाहर निकलते समय भीड़ ने उनकी गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकी। कारों के शीशे तोड़ दिए गए और लाठी से भी हमला किया गया। ED की 12 सदस्यीय टीम तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड करने पहुंची थी। उस समय विजयन और उनका परिवार घर में मौजूद था।
पूर्व CM पिनारई विजयन की बेटी की कंपनी से जुड़ा है मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
ED ने यह रेड पूर्व CM विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले मे की है। वीणा की ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ को कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) ने साल 2018-19 में 1.72 करोड़ मंथली पेमेंट के तौर पर दिए, लेकिन इसके बदले एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस ने कोई सर्विस नहीं दी।
इनकम टैक्स विभाग ने भी सवाल उठाए थे
ED का मानना है कि यह लेन-देन संदिग्ध है। CMRL और एक्सालॉजिक के बीच हुए इस भुगतान को लेकर पहले इनकम टैक्स विभाग ने भी सवाल उठाए थे। बाद में इसी आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।

केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज की
एक दिन पहले ही मंगलवार को इसी मामले में केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज की, जिसमें CMRL ने ED की जांच रद्द कराने की मांग की थी। ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था।
राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा
यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.





