CG Education: अगले शैक्षणिक सत्र से बड़ा बदलाव, अब 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा व्यवस्था में अगले वर्ष से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 से सभी सरकारी स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। अभी तक प्रदेश में स्कूलों का नया शिक्षण सत्र 16 जून से प्रारंभ होता रहा है।

नई समय-सारिणी को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

मंगलवार को आयोजित संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आगामी सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और साइकिल जैसी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।

केवल मॉर्निंग शिफ्ट में लगेंगे स्कूल, नए शैक्षणिक सत्र के शुरु होते ही  सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या है आदेश - schools will be held only in  morning shift ...

VSK ऐप पर शिक्षकों की उपस्थिति होगी अनिवार्य

बैठक में शिक्षकों की जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से वीएसके (VSK) ऐप पर पंजीयन और नियमित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए। सरकार का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों की बेहतर निगरानी करना है।

ड्रॉपआउट बच्चों की वापसी के लिए चलेगा विशेष अभियान

राज्य सरकार ने स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 जुलाई तक ऐसे सभी बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें पुनः विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाए।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में नई शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel