Raipur Love Jihad Case: रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में सनसनी फैला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवती ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। दरअसल, मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर दोस्ती और बाद में युवती से शादी कर लिया। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार युवती पंडरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 6 साल पहले आरोपी सुफरान शेख ने अपना नाम सोनू बताया और शादी कर एक साल अपने पंडरी स्थित घर में नानी और बहनों के साथ रखा। इस दौरान पीड़िता ने गर्भवती होने के बाद एक बेटे को भी जन्म दिया। इस बीच आरोपी सुफरान शेख हत्या के प्रयास के मामले में जेल चला गया और एक साल से अधिक समय तक जेल में रहा। पीड़िता का आरोप है कि जेल से वापस आने के बाद सुफरान शेख उसे उसका बच्चा नहीं दे रहा था, जिसकी शिकायत करने वह आज पहुंची है।

वहीं आरोपी युवक के परिजनों का कहना है कि युवती को हम लोगों ने स्वीकार करते हुए अपने साथ रखा और वहीं भाई के जेल जाने के बाद आधार सेंटर जाकर खुद अपना नाम बदलवाया। जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाने पहुंचे और युवती की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की।वहीं पंडरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।
Author: Khabri Chai
Khabri Chai news portal.




