रायपुर में सफाई व्यवस्था पर संकट, भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों की हड़ताल

CG STRIKE NEWS: रायपुर. शहर की सफाई व्यवस्था में समस्या आने की संभावना है. दरअसल, सफाई ठेकेदार अब हड़ताल पर चले गए है । वे सभी पूरी तरीके से काम बंद कर दिए है । कहा जा रहा कि कई महीनों से अटके भुगतान बहाल करने की मांग की जा रही है. अब निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप हो गया है.

Raipur Sanitation Strike | 70 Wards Affected Due to Payment Delay

पिछले 4 महीने से नहीं मिला भुगतान

ठेकेदारों का कहना है कि एक महा में सभी वार्डों को मिलाकर 4 करोड़ का भुगतान होता है लेकिन पिछले चार माह से भुगतान नहीं हुआ है. हमे भी सफाई कर्मचारियों को भुगतान करना पड़ता है. कई महीनों से सिर्फ आश्वासन दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ है. अब भुगतान नहीं होने तक काम पर वापस नहीं लौटेंगे.

हड़ताल पर गए ठेकेदारों ने बताया कि पिछले सप्ताह नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बकाया राशि जारी करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई. ठेकेदारों ने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को भी ज्ञापन सौंपा था.

Khabri Chai
Author: Khabri Chai

Khabri Chai news portal.

Advertisement Carousel
space for Adv.